{"_id":"5c65638fbdec2273a92499ca","slug":"121550148495-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया पुलिस पर लगे आरोपों की शुरू हुई जांच, बयान दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरिया पुलिस पर लगे आरोपों की शुरू हुई जांच, बयान दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आर्म्स एक्ट में जेल भेजे गए आरोपी के जमानत पर छूटने के बाद अमरिया पुलिस पर लगाए गए संगीन आरोपों की जांच एसपी मनोज कुमार सोनकर के निर्देश पर शुरू कर दी गई है। सत्यता का पता लगाने के लिए सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए। अमरिया कस्बा निवासी आजाद हुसैन ने आठ फरवरी को एक शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उनका 2002 से कुछ पुलिसकर्मियों से मुकदमा चल रहा है, जो कि विचाराधीन है। आरोप है कि इसी मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाते हुए 30 जनवरी को अमरिया पुलिस ने उनके बेटे चांद मोहम्मद को पकड़कर मारपीट की। इसके बाद आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जिसकी अब जमानत हो चुकी है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को दी थी। एक दिन पूर्व ही परिवार के लोगों ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की थी। मामले में कार्रवाई को गति देते हुए जांच अधिकारी सीओ सदर ने चांद मोहम्मद, आजाद हुसैन समेत परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।