फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पिकअप से सात गोवंशीय पशु बरामद, एक गिरफ्तार

पिकअप से सात गोवंशीय पशु बरामद, एक गिरफ्तार

Wed, 14 Nov 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 14 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
पिकअप से सात गोवंशीय पशु बरामद, एक गिरफ्तार
शाहजहांपुर से आवारा पशुओं को पिकअप में लादकर हत्या के लिए रामपुर ले जा रहे एक व्यक्ति को जिरौनिया चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा। जबकि पिकप चालक मौके से भागने में सफल रहा। पिकअप से सात गोवंशीय पशु बरामद किए गए, जिनको देवीपुरा गोशाला भिजवा दिया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली कि शाहजहांपुर से आवारा पशुओं को पिकअप में लादकर कुछ लोग हत्या के लिए रामपुर ले जा रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जिरौनिया चौकी प्रभारी यशपाल सिंह टीम के साथ बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर चेकिंग में जुट गए। इस बीच एक पिकअप आती दिखाई दी, पुलिस पिकअप को रोकने के लिए आगे बढ़ी थी कि चालक गाड़ी मौके पर छोड़ भाग गया। जबकि पिकप सवार रामपुर के सीता वाली पाकड़ बरेली गेट निवासी अलीम को टीम ने धर दबोचा। चेक करने पर पिकअप से सात गोवंशीय पशु बरामद किए गए। पूछताछ में मामला गोहत्या का निकला है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी अलीम व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बरामद पिकअप को भी कब्जे में ले लिया गया है। उसके नंबर आदि की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed