{"_id":"5b84536f42c7924659430611","slug":"121535398767-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता गायब, पति ने ससुराल में काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता गायब, पति ने ससुराल में काटा हंगामा
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
लोनी के युवक ने सुसराल वालों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया है। युवक के ससुराल में जाकर जमकर हंगामा किया और विवाहिता वापस भेजने की मांग की। मोहल्ले के कुछ लोगों के हस्तक्षेप करने के बाद युवक शांत हुआ।
खेकड़ा नगर निवासी एक युवती की तीन माह पहले लोनी (गाजियाबाद) निवासी एक युवक से शादी हुई । शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच अनबन चली आ रही थी। दो दिन पहले नवविवाहिता पति से खेकड़ा अपने मायके में जाने की बात कहकर आई, लेकिन वह खेकड़ा नहीं पहुंची। सोमवार को जब विवाहिता का पति अपनी पत्नी को लेने के लिए खेकड़ा अपनी ससुराल में पहुंचा और ससुरालियों से अपनी पत्नी को साथ ले जाने की बात कही। युवक की बात सुनकर ससुराल पक्ष के लोगों के होश उड़ गए।
युवक के ससुरालियों ने कहा कि उनकी लड़की तो खेकड़ा आई ही नहीं तो वह किसको साथ भेजे। इस बात को सुनकर नवविवाहिता के पति के होश उड़ गए और उसने ससुरालियों पर अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा। हंगामे का दौर घंटों तक चलता रहा। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए और मोहल्ले के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर हंगामा काट रहे विवाहिता के पति को शांत किया।