फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मुबारिकपुर के जंगल में तीस खंभों से तार चोरी

मुबारिकपुर के जंगल में तीस खंभों से तार चोरी

Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मुबारिकपुर के जंगल में तीस खंभों से तार चोरी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

तार चोर गिरोह ने क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के जंगल से बुधवार की रात में तीस खंभों से लाखों रुपये कीमत का तार चोरी किया। इससे कई किसानों के नलकूप ठप्प हो गए। आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर विद्युत निगम के अधिकारियों से अविलंब नई लाइन बनवाने की मांग की।

क्षेत्र के जंगल में आए दिन हो रही तार चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। दो माह में चोर तार चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। तार चोरी होने से दर्जनों किसानों के नलकूप ठप हैं। इससे किसानों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश है। चोरों ने बुधवार की रात में क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के जंगल से तीस खंभों से तार चोरी किए। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को किसानों ने नगर के जंगल में पहुंचकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा विद्युत निगम की मिलीभगत के चलते चोर तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से अविलंब खंभों पर नई लाइन बनवाने की मांग की। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने खेकड़ा थाने में फोन कर पुलिस को खंभों से तार चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और किसानों से चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद किसान खेकड़ा थाने में पहुंचे। किसानों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा कि सक्रिय तार चोर गिरोह को जल्द ही पकड़ा जाएगा। इस दौरान सुबोध त्यागी, मुकेश त्यागी, चंद्रपाल त्यागी, विपिन त्यागी, निरंकार त्यागी, संदीप त्यागी, अनुज त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed