फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापता अविवाहित महिला का गन्ने के खेत में मिला शव

लापता अविवाहित महिला का गन्ने के खेत में मिला शव

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लापता अविवाहित महिला का गन्ने के खेत में मिला शव
03पीबीटीपी-19,20
विज्ञापन

लीड........
अविवाहित महिला का गन्ने के खेत में मिला शव
क्रासर...
जमीन के विवाद में गला दबाकर हत्या की आशंका, शव पीएम को भेजा
भाई ने गांव के युवक पर दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी हिरासत में

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जानवरों के लिए घास लेने घर से निकलने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे से लापता चल रही गांव भंबापुरी गौटिया निवासी 35 अविवाहित महिला जगदई पुत्री मथुरा प्रसाद का शव दूसरे दिन शनिवार दोपहर एक बजे पड़ोस के गांव अलकथान में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान और गले पर दुपट्टा कसा होने से उसकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका प्रतीत हो रही है। परिवार वालों ने जमीन के विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसपी, एएसपी ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भंबापुरी गौंटिया निवासी जगदेई माता-पिता की मौत के बाद अपने पैतृक मकान में अकेली रहती थीं। भाई-बहन अलग रहते हैं। बकरी और गाय पालन कर वह गुजर बसर कर रही थीं। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह जानवरों के लिए घास लेने के लिए अपने खेत पर गई थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे परिजन उसको तलाशते हुए पड़ोस के गांव अलकथान पहुंचे। यहां एक जगह पर घास का ढेर पड़ा मिला। इसके बाद कुछ आगे बढ़कर छदम्मीलाल के गन्ने के खेत में घुसे तो लापता महिला जगदेई का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर दुपट्टा कसा हुआ था, पास में उलटी पड़ी हुई थी और आंखें उभरी हुई थीं। इसके अलावा सिर व शरीर पर चोट के निशान पाए गए। यह देख परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसपी बालेंदू भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ बीसलपुर अनुराग दर्शन, एसएचओ मनोज कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। परिजनों से जानकारी करने पर मृतका के भाइयों ने बताया कि उसकी एक माह से गाव के ही राजेंद्र पुत्र हरप्रसाद से जमीन की रंजिश चल रही है। इसी में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

000
परिजन बोले, कई दिनों से हत्या की धमकी दे रहा था आरोपी
महिला जगदेई की माता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। दस साल पहले पिता की भी मौत हो गई। दो बहनें शांतिदेवी और नत्थोदेवी की शादी हो चुकी है। इसके अलावा तीन भाई ख्यालिराम, श्यामबिहारी और मोहनलाल अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। परिजनों के मुताबिक करीब एक माह पूर्व गांव के ही हरप्रसाद के बेटे शांति स्वरूप हादसे में घायल हो गया था। उसने अपने इलाज के लिए महिला से रुपये लिए थे। इसके एवज में एक बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। जमीन का बैनामा कराए जाने के बाद से हरप्रसाद का दूसरा बेटा राजेंद्र काफी नाराज था। वह कई दिनों से जमीन खरीदने पर जगदेई की हत्या करने की खुलेआम धमकी दे रह था। अब महिला का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
महिला के भाई मोहनलाल से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी राजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
मनोज कुमार त्यागी, एसएचओ बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed