फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कपड़ों में आग लगने से लोग दहशत में

कपड़ों में आग लगने से लोग दहशत में

Sun, 29 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कपड़ों में आग लगने से लोग दहशत में
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी के लोग गत एक सप्ताह से रहस्यमय ढंग से कपड़ों में आग लगने की घटना से दहशत में है। शनिवार की दोपहर में कपड़ों के जलने को लेकर एक तांत्रिक बुलाया। उसने ऊपरी हवा बताकर लोगों को गुमराह किया। इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में है। दूसरी ओर मनोवैज्ञानिक की नजर में वैज्ञानिक युग में ऐसी घटनाएं निराधार हैं।
नगर की एक कॉलोनी में एक परिवार की महिला के कपड़ों में अचानक आग लगने की घटना की चर्चा बनी है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अचानक सात दिन पहले कॉलोनी की एक महिला ने कपड़ों में आग लगने की बात कही तो उसको हमने नजरंदाज कर दिया। फिर रस्सी पर सूख रहे कपड़े रहस्यमय हालत में फट गए। यह सिलसिला शनिवार दोपहर तक जारी रहा। अचानक कपड़ों एवं चारपाई में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर कर्मी भी गाड़ी लेकर पहुंचे और आग को बुझाया। इससे परिवार के सदस्यों के साथ ही कॉलोनी के लोग भी दहशत में है। इसे भूतप्रेत जैसी बातों से भी जोड़ा जा रहा है। कपड़ों में आग लगने के बाद कुछ लोग एक तांत्रिक को बला लाए और घटना के बारे में बताया। तांत्रिक ने ऊपरी हवा बताया। इससे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

उधर, मनोवैज्ञानिक और एमएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार का कहना है कि भूत-प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती है। यह किसी की करतूत है, जो परेशान करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे तमाम केसों की स्टडी की जा चुकी है। पीड़ित परिवार सहयोग करें तो सच्चाई उजागर हो सकती है। घर के कपड़े अचानक जलने की घटना का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। आज के विकसित समाज में ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की बजाए उसके ठोस आधार की तलाश करनी चाहिए। इसके पीछे डर एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed