{"_id":"5a9eef394f1c1bf07b8bae80","slug":"121520365369-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालापार बस्ती में परचून की दुकान में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालापार बस्ती में परचून की दुकान में आग लगी
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नाला पार बस्ती में परचून की दुकान में सोमवार की रात्रि में आग लग गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
नगर की नाला पार बस्ती निवासी अब्दुल सत्तार की क्षेत्र में ही परचून की दुकान है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर घर आ गया। रात्रि में करीब दो बजे दुकान में आग लग गई। वहां से गुजर रहे मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने रात्रि में दो बजे दुकान में आग लगी देखकर दुकानदार के घर जाकर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार एवं पड़ोस के लोग दौड़ पडे़ और मौके पर पहुंच दुकान में लगी आग को बुझाने में जुट गए और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानदार अब्दुल सत्तार का दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी।