{"_id":"6ab6b86147b847adbe07226e","slug":"investigation-reveals-transactions-worth-lakhs-across-23-accounts-so-far-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-136820-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जांच में अब तक 23 खातों से लाखों के लेनदेन खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जांच में अब तक 23 खातों से लाखों के लेनदेन खुलासा
Fri, 25 Sep 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पंचायत स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर सेल टीम को जांच में अब तक 23 ऐसे खाते मिले हैं जिनसे फर्जी तरीके से लाखों का लेनदेन किया गया।
ग्रामीणों को योजनाओं व नकदी का लालच देकर खाते खुलवाए फिर खाताधारकों के नाम से सिम कार्ड जारी कराकर फर्जीवाड़ा किया गया। मामले में एक नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
पुलिस को बैंक खातों के साथ छह मोबाइल नंबर मिले हैं जिनका इस्तेमाल कर रकम निकाली गई। खाताधारकों ने 42 खातों में लगभग 50 लाख रुपये के गलत लेनदेन की जानकारी दी है। पुलिस ने नामजद आरोपी के पास से मिले मोबाइल नंबर से राज खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
धवाड़ा निवासी आरोपी राममनोहर लोगों को लालच में लेकर खाता खुलवाता था। साथ ही उनके नाम से एक सिम भी निकलवाता था। इसके बाद खाता नंबर व सिम अपने पास रखता था। बाद में ऑनलाइन रकम जमा-निकासी का खेल होता था लेकिन खाता धारक को कोई जानकारी नहीं हो पाती थी। खाताधारकों को जानकारी हुई तो बैंक व पुलिस से शिकायत की।
दुबारी निवासी बाबूजी की तहरीर पर पुलिस ने राममनोहर व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के साथ साइबर टीम को मोबाइल से अब तक 23 लोगों के खाता खोलने के लिए किसी से चैट की जानकारी मिली है। जिसमें खाता संख्या व आधार की डिटेल है। इन्हीं के खातों में गलत लेनदेन हुआ है।
पुलिस अब उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। इसके अलावा बैंक से भी सभी के खातों में लेनदेन की डिटेल मांगा है। पुलिस जांच कर एनसीआरपी पोर्टल पर अन्य राज्यों/जनपदों से दर्ज शिकायतों का विश्लेषण कर रही है।
16 खाताधारकों ने बैंक में की है शिकायत
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के 16 खाताधारक अब अपने खाता में गलत लेनदेन की शिकायत कर चुके हैं। जिसमें अपने आप को निर्दाेष बताते हुए खाता चालू करने की बात कही है। फिलहाल बैंक ने सभी खातों को फ्रीज कर दिया है। यह सभी खाते वीसी सेंटर के माध्यम से खोले गए हैं।
पुलिस की अपील
किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंक पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड, ओटीपी न दें। योजना के लाभ के नाम पर नया खाता/नया सिम दिलाने के लालच में न आएं। अपना खाता किराये पर न दें, यह गंभीर अपराध है। ऐसा करने पर खाताधारक भी अभियुक्त बनेगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
बोले जिम्मेदार-- -- -- -
खाताधारकों की शिकायत पर राममनोहर व कुछ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक जांच में 23 खातों में गलत लेनदेन की बात सामने आई है। छह मोबाइल नंबर भी संदिग्ध मिले हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल से मिली चैट व डिटेल से और जानकारी जुटाई जा रही है। अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक।

बोले जिम्मेदार