{"_id":"59a0182e4f1c1bcf058b475b","slug":"121503664174-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक से गुंडई करना पड़ा महंगा, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक से गुंडई करना पड़ा महंगा, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 25 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गजरौला के शिवनगर निवासी राजकुमार पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पूरनपुर -पीलीभीत रोड पर मैजिक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। पूरनपुर अड्डे पर नीरज गुप्ता अपने साथियों के साथ टाटा मैजिक चालकों से अवैध वसूली करते है। 22 अगस्त को उनकी मैजिक को आरोपियों ने रोक लिया और यूनियन के नाम पर रुपये मांगने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर मारपीट की। आसपास मौजूद अन्य मैजिक चालकों ने बीच बचाव कराया। आरोपियों ने दोबारा इस मार्ग पर आने पर मैजिक में आग लगाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए यूनियन चलाने वाले दबंगों पर शिकंजा कसा। कोतवाल पूरनपुर जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रेलवे स्टेशन पूरनपुर के पास के निवासी नीरज गुप्ता, मोहल्ला कायस्थान निवासी बंटी, राजू, सरवन और साधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
000
एसएचओ सुनगढ़ी ने फटकारा तो पहुंचे एसपी दरबार
पूरनपुर रोड पर चलने वाली मैजिकों से यूनियन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर सुनगढ़ी एसएचओ मोहम्मद कासिम सख्त हुए। उन्होंने एक दिन पूर्व मैजिक/टेंपो चालकों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसमें यूनियन के नाम पर हो रही अवैध उगाही पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि कोई भी यूनियन वालों को रुपये न दे। इसके अलावा यूनियन पर काबिज दबंगों को भी फटकार कर भगाया। इधर एसएचओ की सख्ती के 24 घंटे पूरे नहंी हुए कि यूनियन संचालकों ने अपने पक्ष में कुछ टेंपो चालक कप्तान के कार्यालय भेज दिए। हालांकि यहां भी उनकी एक न चल सकी। सूचना मिलने पर पहुंचे एसएचओ व एसआई सुलतान अहमद ने सभी के नाम पते दर्ज किए। एसएचओ ने कहा कि अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी।