{"_id":"598458d94f1c1bf9248b4a66","slug":"121501845721-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुराने लुटेरों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पुराने लुटेरों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस
Updated Fri, 04 Aug 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दस दिन के भीतर दो व्यापारियों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करने वाले बदमाशों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। अब तक किए गए हर प्रयास नाकाफी साबित हुए है। ऐसे में एक बार फिर पुराने अपराधियों पर निगाह साधी गई है। जिनके मोबाइल नंबर जुटाकर लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है।
बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी रवि अग्रवाल से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 50 हजार की नकदी लूट ली थी। इसके दस दिन बाद आसफजान निवासी सराफ राकेश वर्मा उर्फ बब्बू से 20 हजार की नकदी और आठ तोला सोने के जेवरात भरा थैला लूटा गया। दोनों वारदातों के खुलासे के लिए एसपी ने थाना पुलिस के अलावा स्वाट टीम को लगाया है। काफी छानबीन के बाद भी पुलिस को लुटेरों के बारे में कोई क्लू नहीं मिल सका है। एक बार फिर पुलिस कार्रवाई पुराने अपराधियों पर आकर अटक गई है। रिकार्ड की छटनी कर लूटपाट करने वाले पुराने अपराधियों का चिह्नीकरण किया गया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि स्वाट टीम सुरागरसी कर रही है। पुराने अपराधियों के नंबर जुटाकर उनकी घटना के दिन लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल अभी कोई प्रगति नहीं हो सकी है।