{"_id":"5974ec094f1c1b92678b4589","slug":"121500834825-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पूर्व अगुवा कर ले जायी गयी किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो माह पूर्व अगुवा कर ले जायी गयी किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार।
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसला कर किशोरी को ले जाने और उससे दो माह तक डरा धमका दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा। दूसरी तरफ किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
खेकड़ा थाने में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 25 मई को नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला भगा कर ले गया। पुलिस तभी से युवक एवं किशोरी की तलाश में जुटी थी। एसएसआई मोहम्मद कामिल ने बताया पाठशाला बस स्टैंड के पास से आरोपी रटौल निवासी युवक शाहिद को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। उन्होंने बताया किशोरी ने बताया युवक उसे जबरन डरा धमका ले गया था। युवक ने उसे दो माह में अलग अलग स्थानों पर रखकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता था। आज भी वह उसे कही स्थान बदलकर दूसरी जगह ले जाने की तैयारी में था। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी कराने के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाकर आरोपी को चालान कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने युवक को जेल भेजा।