Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager's body found in well; a stone was tied to the body.

Lalitpur News: कुएं में ग्रामीण का शव मिला, शरीर पर बंधा था पत्थर

Mon, 02 Nov 2026 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Villager's body found in well; a stone was tied to the body.
मृतक वीरन की फाइल फोटो।
ललितपुर। घर से चार दिन पूर्व निकले 53 वर्षीय वीरन यादव निवासी ग्राम नौहरकलां थाना जखौरा का शव शनिवार की शाम को घर से दूर कुएं में शरीर पर पत्थर बंधी अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के भतीजे ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे रामान सिंह ने बताया कि वीरन यादव घर से जब चाहे चले जाते थे और वापस लौट आते थे। करीब चार दिन पूर्व वह घर से चले थे। शनिवार की देर शाम वीरन के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में स्थित कुएं से गांव के लोगों को बदबू आई। इस पर गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे और अंदर देखा तो उसमें एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना गांव के लोगों ने जखौरा थाना पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची। गांव वालों की मदद से पुलिस ने जब कुएं से शव बाहर निकाला तो पुलिस सहित गांव के लोग चौंक गए, शव के शरीर पर एक करीब 15 किलोग्राम का पत्थर बंधा हुआ था। शव की पहचान घर से चार दिन पूर्व निकले वीरन यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के भतीजे ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने वीरन को शराब पिला-पिलाकर उसकी करीब दस एकड़ जमीन का बैनामा करवा लिया था और पूरा रुपया नहीं दिया था। वीरन उक्त लोगों से रुपया मांगता था। उसे आशंका है कि उक्त लोगों में से किसी ने वीरन की हत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल गहनता से कर रही है। मृतक अपनी बहन का इकलौता भाई था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वहीं कुएं में पत्थर बंधा हुआ शव मिलने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
बिजली के तार से पीठ पर बंधा था पत्थर
मृतक वीरन का शव जब कुएं से बाहर निकाला गया तो वह सड़ और गल चुका था। मृतक की पीठ पर बिजली के तार से एक पत्थर का टुकड़ा बंधा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अजय कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed