फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मिठाई के रुपये मांगने पर व्यापारी से भिड़े दबंग, एक गिरफ्तार

मिठाई के रुपये मांगने पर व्यापारी से भिड़े दबंग, एक गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
मिठाई के रुपये मांगने पर व्यापारी से भिड़े दबंग, एक गिरफ्तार
पीलीभीत। मिठाई के रुपये मांगने पर दो दबंग व्यापारी से भिड़ गए। गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। दुकान में रखा सामान भी फेंकना शुरू कर दिया। व्यापारी के शोर पर दुकान में मौजूद अन्य कर्मचारी जमा हो गए और एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरा धमकी देकर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। जिसके बाद व्यापारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। बाजार के बीच हुई वारदात से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी मनीष गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी चौक बाजार में मिठाई की दुकान है। मोहल्ला फीलखाना निवासी लईक और अबरार पर पहले का भी काफी उधार है। शनिवार रात दोनों दुकान पर आए और मिठाई ली। इसके रुपये मांगने पर दोनों आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकाना शुरू कर दिया। गुंडई दिखाते हुए आरोपियों ने काउंटर पर रखी मिठाई व अन्य सामान भी फेंक दिया। पीड़ित के शोर करने पर दुकान में काम करने वाले कई कर्मचारी आ गए। जिनकी मदद से एक आरोपी लईक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि मिठाई के रुपये मांगने पर झगड़ा हो गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी लईक का रविवार को चालान कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed