{"_id":"5c48b53cbdec224bc356e4f0","slug":"11548268860-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनोई ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। किशोरी को बहला फुसलाकर पंजाब ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने का आरोप सगे बहनोई पर लगा है। कुछ अन्य रिश्तेदारों पर भी आरोपी बहनोई की मदद करने का आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता ने तहरीर दी। जिसके आधार पर न्यूरिया पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करने के लिए बाहर गया था। उनकी गैर मौजूदगी में 11 जनवरी को दामाद उनके घर पहुंचा। आरोप है कि दामाद वादी की 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ पंजाब ले गया । वहां उसने एक मकान में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। 17 जनवरी को उनके चंगुल से छूट कर किशोरी किसी तरह अपने घर लौटी। इस घटना में कुछ रिश्तेदारों ने भी आरोपी की मदद की। वादी बदनामी की वजह से कई दिन तक चुप रहकर सोर विचार करता रहा। आखिर में उसने न्यूरिया थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें मोहम्मद जफर, उसके रिश्तेदार मोहम्मद कमर, नसीम, मोहम्मद फारूख, विस्मिल्ला को नामजद किया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।