फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ंद मकान सेल्एक लाख के जेवरात चोरी 16-15-19

ंद मकान सेल्एक लाख के जेवरात चोरी 16-15-19

Wed, 28 Mar 2018 09:15 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
ंद मकान सेल्एक लाख के जेवरात चोरी 16-15-19
बंद मकान से एक लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन

पड़ोस के तीन युवकों पर घटना का संदेह, दी तहरीर
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। टेलर के बंद मकान से मंगलवार शाम छत के रास्ते घुसे चोर एक लाख रुपये कीमत के आभूषण उड़ा ले गए। पड़ोस के तीन युवकों पर शक जताते हुए नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला शेर मोहम्मद के निवासी अथर उर्फ बब्बू ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने मकान को ताला लगाकर साढ़ू के घर मोहल्ला मलिक अहमद गए थे। इस बीच छत के रास्ते घुसे चोर संदूक में रखी सोने की दो चूड़ी, पेेंडल, मांगटीका, झूमर, अंगूठी समेत एक लाख कीमत का जेवरात समेट ले गए। रात करीब दस बजे जब वह घर पहुंचे तो घटना का पता लगा। सूचना पर रात में ही ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली मौका मुआयना करने पहुंचे। शक जताने पर पड़ोसी के मकान में काफी तलाश किया, लेकिन चोरी गए जेवरात का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उधर टनकपुर हाईवे पर जजी परिसर के पास मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी विधान शुक्ला के खोखे को निशाने पर लिया गया। यहां से चोर इन्वर्टर, बैटरा आदि सामान ले गए। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed