{"_id":"5a98222d4f1c1bc83b8b9a64","slug":"11519919661-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल ड्रेस महिला कांस्टेबिल से छेडख़ानी पड़ी मंहगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल ड्रेस महिला कांस्टेबिल से छेडख़ानी पड़ी मंहगी
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
सिविल ड्रेस में महिला कांस्टेबिल से छेड़खानी
बीसलपुर। नगर के व्यस्ततम चौराहे पर सिविल ड्रेस में सुरक्षा ड्यूटी कर रही कांस्टेबिल से छेड़खानी करना युवक को मंहगा पड़ गया। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि कोतवाली की सादा वर्दीधारी एक महिला कांस्टेबिल की बुधवार की शाम मठिया नाथ चौराहे पर सुरक्षा ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान इधर से गुजरे एक युवक ने महिला कांस्टेबिल से छेड़खानी कर दी। उसके बाद महिला कांस्टेबिल ने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई लगाई। युवक को कोतवाली ले जाने का प्रयास किया लेकिन माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन देने पर ने युवक को उठक बैठक लगवाकर छोड़ दिया गया। युवक मोहल्ला ग्यासपुर का निवासी बताया गया है।