फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खुजरिया नवीराम में बुजुर्ग किसान की हत्या

खुजरिया नवीराम में बुजुर्ग किसान की हत्या

Sat, 23 Dec 2017 05:02 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
खुजरिया नवीराम में बुजुर्ग किसान की हत्या
farmer dead - फोटो : amar ujala
मुंह में ठुंसा मिला कपड़ा, अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन

एएसपी, सीओ ने मौका मुआयना कर जुटाई जानकारी, सर्विलांस टीम को लगाया


बिलसंडा/पीलीभीत। खजुरिया नवीराम गांव निवासी 65 वर्षीय किसान ज्वाला प्रसाद की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। रात 12 बजे जागने पर पुत्रवधु कांतिदेवी ने किसान की चारपाई के पास चार अज्ञात लोगों को खड़ा देख चीख पुकार की, जिस पर सभी भाग गए। शव के मुंह में कपड़ा ठुंसा होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जानकारी जुटाई। इसमें जमीन के विवाद को लेकर एक रिश्तेदार से चली आ रही रंजिश में हत्या का संदेह जताया। पुलिस ने मृतक के बेटे वीरपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया नवीराम निवासी ज्वाला प्रसाद खेती करते थे। उनके दो बेटे वीरपाल और धर्मपाल हैं। किसान ने अपनी छह बीघा जमीन में से दो-दो बीघा अपने दोनों बेटों को दे दी थी और दो बीघा अपने पास रखी थी। तीन साल पहले छोटे बेटे धर्मपाल की मौत हो गई। इसके बाद से वह बड़े बेटे वीरपाल के साथ रहते थे। पड़ोस के दूूसरे मकान में धर्मपाल का परिवार रहता था। छह माह पहले ज्वाला प्रसाद ने अपने हिस्से में रखी गई दो बीघा जमीन को बड़े बेटे वीरपाल की पत्नी कांति देवी के नाम कर दिया। इसका विरोध करते हुए छोटे बेटे धर्मपाल की पत्नी सुनीता देवी ने विरोध किया, जिसका मुकदमा विचाराधीन है। इसी के बाद से दोनों भाइयों के परिवार में बोलचाल बंद चल रही थी। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। वीरपाल परिवार संग कमरे में सो रहा था, ज्वाला प्रसाद आंगन से सटे दूसरे कमरे में थे। देर रात करीब 12 बजे बड़े बेटे की पत्नी कांतिदेवी जाग गई। बाहर निकलने पर उसने किसान की चारपाई के पास तीन-चार लोगों को खड़ा देख चीख पुकार मचाई। इस पर परिवारवालों के इकट्ठा होने से पहले सभी भाग गए। पास जाकर चेक करने पर चारपाई पर ज्वाला प्रसाद का शव मिला, मुंह में कपड़ा ठुंसा होने पर परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए साढ़े 12 बजे यूपी 100 पर सूचना दी। इस पर एसओ बिलसंडा चंद्र प्रकाश शुक्ला, यूूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार से जानकारी जुटाई। इसमें बेटे वीरपाल ने छोटे भाई धर्मपाल के परिवार से चल रही जमीन की रंजिश में हत्या का संदेह जताया। इस पर पुलिस ने दूसरे पक्ष से संपर्क कर बातचीत की और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे वीरपाल से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम को भी सुरागरसी के लिए लगाया गया है। मौका मुआयना करने के दौरान कुछ तथ्य प्रकाश में आए हैं, उन पर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed