फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   माधोटांडा पुलिस पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों की जांच करेंगे सीओ सिटी

पुलिस पर लगे आरोपों की जांच करेंगे सीओ सिटी

Fri, 22 Dec 2017 06:45 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
माधोटांडा पुलिस पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों की जांच करेंगे सीओ सिटी
UP Police
15 दिसंबर की रात दबिश के दौरान छेड़छाड़ और तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन

एसपी ने शिकायत मिलने पर सौंपी जिम्मेदारी, दोनों पक्षों के बयान लेंगे


पीलीभीत। बलवा, पथराव, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे के फरार आरोपी के घर पंद्रह दिसंबर की रात पौने 12 बजे दी गई दबिश के दौरान माधोटांडा पुलिस पर लगे छेड़छाड़ और तोड़फोड़ के आरोपों की जांच सीओ सिटी को दी गई है। एसपी से जांच मिलने के बाद अब सीओ मौके पर जाकर पीड़ित और पुलिस के बयान दर्ज कर सच का पता लगाएंगे।

जुलाई माह में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस, राजस्व और वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों द्वारा पथराव कर हमला किया गया था। इस मामले में फरार आरोपी राजपुर ताल्लुके महाराजपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सुखदेव सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ माधोटांडा टीम के साथ 15 दिसंबर की रात दबिश देने गए थे। दूसरे दिन परिवार की लक्ष्मी देवी ने एसपी से शिकायत कर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ का आरोप एसएचओ और उनकी टीम पर लगाया। इस मामले में अब जांच शुरू कर दी गई है। एसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस पर लगे संगीन आरोपों के पीछे सच का पता लगाने के लिए सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को जांच दी है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि गांव जाकर शिकायतकर्ता व पुलिस के बयान लिए जाएंगे। आरोपी की सत्यता का पता लगाने के लिए ग्रामीणों से भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed