फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बर्तन की दुकान पर बैठे युवक को चाकू मार घायल किया

बर्तन की दुकान पर बैठे युवक को चाकू मार घायल किया

Sun, 06 Aug 2017 06:03 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
बर्तन की दुकान पर बैठे युवक को चाकू मार घायल किया
पूरनपुर/पीलीभीत। मौसा के घर आए उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी 23 वर्षीय प्रणय मंडल को उस समय एक युवक ने उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया जब वह अपने मौसेरे भाई की बर्तन की दुकान पर उसके साथ में बैठा था। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में रविवार को सुबह करीब नौ बजे हुई। उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के सितारगंज शक्ति फार्म निवासी 23 वर्षीय प्रणय मंडल ने बताया कि गांव चंदिया हजारा में उसके मौसा रहते हैं। मौसा के घर मेहमानी खाने को 14 जुलाई को आया था। रविवार को अपने मौसेरे भाई गौरव की बर्तन की दुकान पर साथी राकेश के साथ बैठा था। इस दौरान गांव निवासी आए एक युवक ने हैंगर और बाद में चाकू का दाम पूछा। दाम पूछने के बाद उसने चाकू उठाकर उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा पर लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। घायल को सीएचसी लाया गया। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि घटना हजारा थाना क्षेत्र की है इस लिए रिपोर्ट हजारा थाने में दर्ज होगी। परिवार वाले घायल के उपचार में लगे हैं, लिहाजा देर सायं तक घटना की तहरीर हजारा पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed