{"_id":"598063104f1c1b9e198b461b","slug":"11501586192-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने 128 पर की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने 128 पर की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई
Updated Tue, 01 Aug 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विभिन्न मुकदमों में नामजद 128 अरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसमें सर्वाधिक 24-24 आरोपी बीसलपुर व दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के हैं।
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भविष्य में अपराध से रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी थानों में दर्ज आरोपियों की सूची तलब की थी। एसपी ने इसमें से 128 आरोपियों की सूची तैयार कर 110जी सीआरपीसी (मिनी गुंडा एक्ट) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई होने पर इन सूचीबद्ध आरोपियों को अपनी जमानत कराकर भविष्य में कोई आपराधिक गतिविधि न करने का ऐलान करना होगा और यदि ऐसा होता है तो जमानत निरस्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी द्वारा की गई कार्रवाई में सर्वाधिक 24-24 आरोपी बीसलपुर और दियोरिया कोतवाली के हैं जबकि सबसे कम 5-5 गजरौला और जहानाबाद के हैं।
गुुंडा एक्ट की थाना वार संख्या
थाना संख्या
गजरौला 05
सदर कोतवाली 09
सुनगढ़ी 08
अमरिया 08
जहानाबाद 05
बिलसंडा 15
बरखेड़ा 10
माधोटांडा 10
बीसलपुर 24
दियोरिया 24
कुल 128