फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   व्यापारी से लूटपाट का स्वाट टीम ने किया खुलासा

व्यापारी से लूटपाट का स्वाट टीम ने किया खुलासा

Thu, 15 Jun 2017 05:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से लूटपाट का स्वाट टीम ने किया खुलासा
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर बाइक और नकदी लूटने के जिस मामले को जहानाबाद पुलिस घटना के बाद से झुठलाने में जुटी थी, उसका एसपी की सर्विलांस और स्वाट टीम ने खुलासा कर दिखाया। टीम ने लूटकांड में शामिल दो सगे भाईयों की गिरफ्तारी कर लूटी गई बाइक और नकदी बरामद की है। हालांकि तीसरा आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। सीओ क्राइम ने पुलिस के गुडवर्क की सराहना करते हुए खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

जहानाबाद के गहलुईया गांव निवासी अखिलेश कुमार कटियार पुत्र अयोध्या प्रसाद पीलीभीत से काम निपटाकर 26 मई की रात घर जा रहे थे। बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के पास तीन सशस्त्र बदमाशों ने अखिलेश कुमार से तमंचे के बल पर बाइक, छह हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इसकी सूचना मिलने के बाद से जहानाबाद पुलिस घटना को फर्जी करार देकर झुठलाने में लगी हुई थी। यहां तक मुकदमा दर्ज होने के बाद भी इसको लेकर कतई गंभीर नहीं थी। इधर एसपी देवरंजन वर्मा ने जहानाबाद पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम को मामले में लगाया। इसके बाद सुरागरसी के आधार पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने घटना का खुलासा किया। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी रेहान खां, हरीश शर्मा, कांस्टेबल अतेंद्र कुमार, जानसन, सत्यवीर कौशिक, सुरेंद्र सिंह पटेल, मोहम्मद अली, असमत अली ने बुधवार देर शाम जहानाबाद रेलवे क्रासिंग के पास से नवाबगंज (बरेली) के कुंडराकोठी निवास सतनाम सिंह और उसके भाई उत्तराखंड के खटीमा (उधम सिंह नगर) निवासी बलदेव सिंह को धर दबोचा। इनको थाने लाकर पूछताछ की गई। पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती करते ही वारदात में संलिप्तता कबूली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेई पर लूटी गई मोटर साइकिल, ढाई हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा चोरी की एक अन्य बाइक भी बरामद की गई है। जिसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीओ क्राइम निशांक शर्मा ने पुलिस के गुडवर्क को मीडिया के सामने रखा और पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की। इस मौके पर सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल, सीओ लाइन बीपी सिंह, एसएचओ जहानाबाद रविंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
पकड़े गए आरोपी सतनाम सिंह का बेटा भी वारदात में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक भी मिली है। इसको लेकर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशांक शर्मा, सीओ क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed