फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप

प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप

Mon, 08 Apr 2019 10:42 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप
पीलीभीत। मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी मोहम्मद जाकिर हुसैन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके साथी अमित सिंह यादव ने एक प्राइवेट अस्पताल की शिकायत की थी। जिसमें लाइसेंस न होने के बावजूद मेडिकल स्टोर चलाने समेत कई आरोप लगाए गए थे। सोमवार शाम को इसकी जांच के लिए एक टीम प्राइवेट अस्पताल गई थी। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर, अमित यादव समेत कुछ लोग मौजूद थे। इस बीच आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ से पीड़ित पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीएमओ की टीम भी मौके पर पहुंचने और जांच में कई खामियां मिलने की बात कही। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल के स्टाफ के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। मारपीट के लगाए गए आरोप सही नहीं निकले हैं। मामले की जांच की जा रही है। वहीं तहरीर में सीएमओ के टीम भेजने और ड्रग इंस्पेक्टर के मौके पर होने की कही गई बात भी सिरे से खारिज हो गई है। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी का कहना है कि वह सिर्फ इस मार्ग से गुजरकर गई थीं। किसी भी अस्पताल में कोई जांच करने नहीं गईं। इधर, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने भी इस पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई कार्रवाई उनकी ओर से नहीं की गई है। अस्पताल में टीम भेजने की बात सिरे से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed