फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   असम हाईवे पर हादसे में खाद व्यापारी की मौत

असम हाईवे पर हादसे में खाद व्यापारी की मौत

Tue, 05 Mar 2019 10:58 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
असम हाईवे पर हादसे में खाद व्यापारी की मौत
पीलीभीत। असम हाईवे पर पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के पास सोमवार रात हुए हादसे में बाइक सवार खाद व्यापारी दामोदर (40) की मौत हो गई। जबकि उनके चाचा पुत्तूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों बरात में शामिल होने के बाद बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बाइक चलाते समय व्यापारी हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के मानपुर हटुआ गांव निवासी खाद व्यापारी दामोदर की सराय में दुकान है। सोमवार रात दामोदर अपने चाचा पुत्तूलाल (66) के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास स्थित बरातघर गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे चाचा-भतीजे बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में असम हाईवे पर पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां दामोदर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उनके चाचा पुत्तूलाल की हालत नाजुक बताई जाती है।
विज्ञापन

उधर, इंतजार करने के बाद चचेरे भाई मनोज ने दामोदर के मोबाइल पर फोन किया। तब परिवार के लोगों को हादसे का पता लगा और कुछ देर बाद ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दामोदर का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उनके घर में पत्नी शकुंतला, दो बेटी नेहा व पायल औ दो बेटे सुमित व पंकज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू  कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
बीसलपुर। बेकाबू गति से दौड़ती कार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वेदखेड़ा निवासी रामप्रसाद (65) सोमवार शाम पैदल खेत पर जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक रामप्रसाद गांव से कुछ दूर बीसलपुर-खुदागंज रोड पर पहुंचे होंगे। तभी उन्हें पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पता लगने पर पहुंचे परिवार वाले घायल रामप्रसाद को लेकर अस्पताल जा रहे थे। मगर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर भाग गया। रामप्रसाद के भतीजे सुरेश पाल ने कोतवाली में कार ड्राइवर वेदखेड़ा के ही वेदपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed