{"_id":"5c4daf14bdec22120179a86e","slug":"111548594964-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल चौकीदार की लखनऊ में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। पांच दिन पहले वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए चौकीदार 35 वर्षीय घासीराम की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। परिजनों से मिली सूचना पर बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रतापडांडी गांव निवासी घासीराम पुत्र अयोध्या प्रसाद भट्टे पर चौकीदारी करते थे। 21 जनवरी की शाम वह भट्टे पर जाने के लिए घर से पैदल निकले थे। बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से परिजन लखनऊ पीजीआई ले गए थे, वहां शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर आ गए और इसकी सूचना बरखेड़ा पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद पत्नी नंदरानी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।