फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घरवाले बोले- लूटी गई बाकी रकम और जेवर न मिले तो करेंगे भूख हड़ताल

घरवाले बोले- लूटी गई बाकी रकम और जेवर न मिले तो करेंगे भूख हड़ताल

Sat, 12 Jan 2019 11:39 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
घरवाले बोले- लूटी गई बाकी रकम और जेवर न मिले तो करेंगे भूख हड़ताल
जहानाबाद (पीलीभीत)। एक ही परिवार के पांच लोगों की दूध में जहर देकर हत्या करने के मामले में बकाया बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सीओ सदर योगेंद्र कुमार से मुलाकात की। कहा, बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लूटी गई बाकी रकम-जेवर बरामद न होने पर भूख हड़ताल कर देंगे। इस पर सीओ ने 48 घंटे की मोहलत मांगी। फिलहाल परिजन शांत हो गए हैं। इधर, पुलिस अधिकारी आरोपी इकरार की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव के रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी वेगराज (60), उनकी पत्नी रामवती (55), बेटा रेलवे में गेटमैन नेमचंद (38), पुत्रवधू ममता (35) और विवाहित बेटी गायत्री की सात जनवरी की रात दूध में जहर देकर हत्या कर दी गई थी। सुबह इनके शव मिलने के बाद कोहराम मच गया था। सुरागरसी के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए नेमचंद के दोस्त खंजनपुर, भोजीपुरा (बरेली) के गुलशेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके दो साथी संजीव और इकरार फरार हैं। हत्या की वजह प्लॉट खरीदने को रेलकर्मी के घर रखी नकदी लूटने की बात निकलकर सामने आई थी। गुलशेर से पुलिस ने 3.85 लाख रुपये बरामद भी किए थे। हालांकि परिवार पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट है। तंत्र विद्या की कहानी उनके गले नहीं उतर रही है। इसे लेकर वह प्रदर्शन का मन बना चुके हैं। शनिवार को इसकी भनक लगने पर पुलिस अधिकारी परिजनों से संपर्क साधने में जुट गए। मृतक वेगराज के बेटे नरेश और अन्य परिजनों ने सीओ सदर से मुलाकात कर अपनी बात रखी। बकाया बरामदगी और फरार आरोपियों की धरपकड़ न होने पर नाराजगी जताई। इस पर अधिकारियों ने उनको दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
विज्ञापन


गुलशेर से बरामद हुए पांच लाख, दिखाए 3.85 लाख
मृतक बेगराज के बेटे ने उठाया सवाल- कहां गए सवा लाख
पीलीभीत। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम पर भी मृतक वेगराज के बेटे नरेश ने सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब उसने गुलशेर से बात की तो उसने पांच लाख रुपये बरामद होने की बात कही थी, जबकि पुलिस ने सिर्फ 3.85 लाख रुपये बरामद दिखाए हैं। बरामदगी के बाद सवा लाख रुपया कहां चला गया। इसके अलावा लूटे गए जेवरात को लेकर भी पुलिस कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। नरेश के आरोप के बाद पुलिस अधिकारियों की निगाह खुलासा करने वाली टीम पर लग गई है। अधिकारी नरेश के आरोपों की सत्यता परख रहे हैं। अगर नरेश के आरोपों में दम निकला तो कई की गर्दन नप जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक आज सौंपेंगे नेमचंद की बेटी को एक लाख की एफडी
शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने घटना के बाद मृतक नेमचंद की बेटी निशा को एक लाख रुपये अपने वेतन से देने का एलान किया था। इसके लिए शनिवार को उन्होंने आवश्यक अभिलेख जुटाने के लिए नेमचंद के परिजनों को शहर बुलाया। बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया और आवश्यक अभिलेख लिए। रविवार को वह निशा को एक लाख की एफडी सौंपेंगे।

गांव में नहीं लौट पा रही पहले जैसी रौनक
एक परिवार के पांच लोगों की दोस्त के हाथों जहर देकर हत्या करने की वारदात के बाद बेनीपुर गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा शनिवार को भी जारी रहा। परिजनों के अलावा ग्रामीण भी इस घटना को भुला नहीं पा रहे हैं। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों की आवाजाही जारी है। पीड़ित परिवार के मकान के आसपास को छोड़ बाकी गलियों में चहलकदमी नाममात्र है।

पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी कर रही है। आरोपी इकरार को लेकर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। पुलिस उसके करीब पहुंच चुकी है। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed