{"_id":"5a7ca5654f1c1b8a268b921a","slug":"111518118245-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किसानों की गन्ने की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किसानों की गन्ने की फसल जली
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर विद्युत तारों में स्पार्किंग से दो किसानों की एक लाख रुपये कीमत की गन्ने की फसल जल गई।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे के ग्राम फखरपुर निवासी किसान राजकिशन पुत्र लख्मी के खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों में स्पार्किंग से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग देखकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसान दौड़ पडे़ और घंटों अथक प्रयास कर आग बुझाई। लेकिन तब तक करीब अस्सी हजार रुपये कीमत की फसल जल चुकी थी। इसी गांव के किसान बालेश्वर शर्मा पुत्र हरीराम की गन्ने की फसल में भी विद्युत तारों की चिंगारी से आग लग गई, जिससे एक बीघा फसल गई, जिसकी कीमत करीब बीस हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित किसानों ने फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।