फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The grandson killed farmer Komil Prasad

पोते ने सुपारी देकर कराई थी किसान कोमिल प्रसाद की हत्या

Thu, 12 Oct 2017 11:59 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 12 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The grandson killed farmer Komil Prasad
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। जमीन ओर मकान हड़पने के लिए बुजुर्ग किसान कोमिल प्रसाद की हत्या उसके पोते हरिशंकर ने चार लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। हत्याकांड को अंजाम देने में रुद्रपुर की एक महिला को शामिल किया गया। स्वाट और सर्विलांस टीम ने सुरागरसी के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए कामयाबी पाने वाली पुलिस टीम को आठ हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

कस्बा बरखेड़ा निवासी 75 वर्षीय कोमिल प्रसाद तीन साल से ग्राम परेवा अनूप निवासी सूरजपाल के निर्माणाधीन विद्यालय में रहकर मशरूम की खेती करते थे। सात अक्तूबर को किसान की बांका मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें सूरजपाल की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, कोमिल प्रसाद की हत्या 20 बीघा जमीन और दो मकान हथियाने के लिए उसके पोते हरिशंकर ने कराई थी। इसके लिए ऊधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के नयरान कॉलोनी निवासी नेकपाल को चार लाख रुपये की सुपारी दी गई। इसके बाद नेकपाल ने अपने तीन अन्य साथी तैयार किए। इसमें पिपरियामंडन बरखेड़ा निवासी छोटेलाल, परेवा अनूप निवासी श्रीकृष्ण और रुद्रपुर उत्तराखंड के ग्राम भदेईपुरा निवासी सीमा पत्नी हरद्वारी लाल को शामिल किया। हरिशंकर से एक लाख रुपये एडवांस मिलने के बाद घटना की रात आरोपी परेवा अनूप गांव पहुंचे और विद्यालय परिसर में रह रहे किसान कोमिल प्रसाद की हत्या कर भाग गए।
विज्ञापन

एसपी ने हत्याकांड के खुलासे में थाना पुलिस के अलावा स्वाट टीम प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया और सर्विलांस प्रभारी रेहान खां को टीम के साथ लगाया। एसएचओ राजेश मौर्य, एसएसआई बरखेड़ा वीके पटेल भी सुराग जुटाने में लगे रहे। चार दिन की सुरागरसी के बाद संयुक्त कार्रवाई कर स्वाट और सर्विलांस टीम ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सुपारी को लेकर दिए गए एक लाख सात नौ हजार में से साढ़े 51 हजार रुपये और हत्याकांड में इस्तेमाल बांका बरामद किया। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता कर एसपी कलानिधि नैथानी ने घटना का खुलासा कर टीम को आठ हजार रुपये इनाम की घोषणा की। इसके बाद पांचों आरोपियों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed