{"_id":"59b7d4244f1c1bfc7f8b6513","slug":"111505219620-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ गई बाइक चोरी की घटनाएं, तीन बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर बढ़ गई बाइक चोरी की घटनाएं, तीन बाइक चोरी
Updated Tue, 12 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/पूरनपुर।
जिले में बाइक चोर फिर सक्रिय हो गए हैं। बाइक चोर पीलीभीत से एक और पूरनपुर से दो बाइक चुरा ले गए। कोतवाली सदर के मोहल्ला आवास विकास निवासी व्यापारी मोहम्मद इदरीश का आवास विकास कार्यालय के निकट आवास है। सोमवार सायं करीब पांच बजे अपने घर किसी कार्य से गए थे। थोड़ी देर बाद जब वह घर से बाहर आए तो उनकी बाइक चोरी जा चुकी थी।
खास बात यह है कि जिस स्थान से उनकी बाइक चोरी गई उससे करीब दो सौ मीटर दूर यूपी 100 की गाड़ी खड़ी रहती है। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस भी कुछ दी देर में मौैके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बाइक चोर फरार हो चुका था। तहरीर के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पूरनपुर। गांव अमरैयाकलां निवासी मलखान की नगर की एक बैंक शाखा के बाहर खड़ी और पूरनपुर देहात के मोहल्ला करीमगंज निवासी अल्ताफ की एक बारात घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। मलखान की चोरी बाइक की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि दूसरी घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की बढ़ी घटनाओं से लोगों में नाराजगी है।