फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डायट प्रकरण: अब डीएम करेंगे मामले का निस्तारण

डायट प्रकरण: अब डीएम करेंगे मामले का निस्तारण

Fri, 10 May 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
डायट प्रकरण: अब डीएम करेंगे मामले का निस्तारण
पीलीभीत। डायट प्राचार्य से की गई गाली गलौज, मारपीट और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले का वैधानिक निस्तारण अब डीएम करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संबंध में डीएम को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

27 अप्रैल को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पीआर गुप्ता से कुछ प्रशिक्षुओं ने गाली गलौज और मारपीट की थी। उनके कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई थी। प्रशिक्षु प्रैक्टिकल में कम नंबर देने का आरोप लगा रहे थे। इसकी 40-50 छात्रों के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दो दिन बाद बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने इस मामले में समझौता करा दिया था। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि समझौता जबरन कराया गया। उन्होंने चार दिन पहले इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। रिपोर्ट दर्ज न करने को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एसपी मनोज सोनकर का जवाब तलब किया था। अब इस मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम वैभव श्रीवास्तव को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्राचार्य से फोन पर पुलिस कार्रवाई के बारे में भी पूछा। प्राचार्य के पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होने की बात कहने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम को प्राचार्य की शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed