{"_id":"5c7eb1b9bdec22144d7dfc3e","slug":"101551806905-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम को देखकर शराब सेल्समैन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम को देखकर शराब सेल्समैन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। तय मूल्य से अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारने पहुंची। टीम को आते देखकर सेल्समैन दुकान बंद करके भाग गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने शराब में मिलावट किए जाने की शिकायत की।
गजरौला क्षेत्र में शराब की दुकानों पर ग्राहकों से तय मूल्य से अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी। इस पर सहायक आबकारी आयुक्त बख्तावर हनीफ, आबकारी निरीक्षक दिनेश यादव टीम के साथ मंगलवार को गजरौला इलाके में गए। टीम सदस्य एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहक बनकर गया। उसके पऊआ खरीदने पर सेल्समैन ने दस रुपये अतिरिक्त वसूले। उसके इशारा करने पर कुछ दूरी पर खड़ी टीम आगे बढ़ी थी। टीम को देखते ही सेल्समैन दुकान बंद करके भाग गया। सहायक आबकारी आयुक्त बख्तावर हनीफ ने बताया कि दुकान पर ओवर रेट वसूलने की शिकायत सही पाई गई है। इसको लेकर अब जुर्माना किया जाएगा। देशी शराब की दुकान को भी चेक किया गया, लेकिन वहां पर गड़बड़ी नहीं मिली है।