{"_id":"5c7acdbabdec227376729122","slug":"101551551930-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने जनसेवा केंद्र पर मारा छापा, सील किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने जनसेवा केंद्र पर मारा छापा, सील किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। अवैध तरीके से संचालित एक जनसेवा केंद्र पर शनिवार शाम एसडीएम बीसलपुर वंदना त्रिवेदी ने टीम के साथ छापा मारा। इसे देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने जन सेवा केंद्र सील करने के साथ ही लैपटॉप, प्रिंटर व कुछ कागजात कब्जे में लिए है। इस मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत तीन को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम का कहना है कि डीएम को इस मामले की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
बरखेड़ा-पीलीभीत मार्ग के ग्राम बहादुर हुकमी में जनसेवा केंद्र का अवैध तरीके से संचालन किए जाने की शिकायत पर शनिवार शाम एसडीएम बीसलपुर वंदना त्रिवेदी ने टीम के साथ केंद्र पर पहुंचकर छापा मारा। सबसे पहले टीम ने जनसेवा केंद्र पर रखा लैपटॉप खंगाला इसके बाद कागजात चेक किए। जांच पड़ताल के बाद लैपटॉप, प्रिंटर व दस्तावेज एसडीएम ने जब्त कर जनसेवा केंद्र को सील करा दिया। जनसेवा केंद्र ग्राम बहादुरपुर हुकमी निवासी जाहिद का बताया गया है। कुंवरपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश और एक अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार उपाध्याय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
मामला दबाने में जुटे रहे इंस्पेक्टर
एसडीएम वंदना त्रिवेदी द्वारा छापा के बाद भले ही जनसेवा केंद्र सील कर केंद्र संचालक समेत तीन लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन देर शाम तक इंस्पेक्टर संजीव कुमार आरोपियों को बचाते नजर आए। कार्रवाई नहीं हो इसको लेकर मंथन करते दिखे। मीडिया कर्मियों के पूछने पर पहले तो आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करने की इंस्पेक्टर ने हामी भरी बाद में तहरीर नहीं मिलने की बहानेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र सील कर दिया है। लैपटॉप, प्रिंटर व कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। उनकी जांच पड़ताल के बाद इस मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। वंदना त्रिवेदी, एसीडएम बीसलपुर