{"_id":"5bd8585ebdec224291204fa1","slug":"101540905054-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपते ही पुलिस ने बंद कराई पटाखे की दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबर छपते ही पुलिस ने बंद कराई पटाखे की दुकान
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30पीबीटीपी24
खबर छपते ही पुलिस ने बंद कराई पटाखे की दुकान
बीसलपुर। अमर उजाला में खबर छपते ही कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में अवैध रूप से चल रही पटाखे की दुकान मंगलवार को बंद करा दी है।
बताते चलें कि नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में जनता टेक्नीकल इंटर कॉलेज के पास एक दुकानदार ने स्पष्ट प्रतिबंध लगा होने के बावजूद आबादी के बीचों बीच पटाखे की दुकान अवैध रूप से लगा रखी थी। अमर उजाला ने 29 अक्तूबर के अंक में पेज नंबर तीन पर यह सचित्र खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। खबर छपते ही कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से आबादी के बीच चल रही पटाखे की दुकान बंद करा दी है। पुलिस ने दोबारा दुकान खोलने पर दुकानदार को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस द्वारा दुकान बंद कराने की पुष्टि कोतवाल माधौसिंह विष्ट ने की है।
---