फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मछली का शिकार करने जंगल में घुसे दो शिकारी दबोचे

मछली का शिकार करने जंगल में घुसे दो शिकारी दबोचे

Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मछली का शिकार करने जंगल में घुसे दो शिकारी दबोचे
मछली का शिकार करने जंगल में घुसे दो शिकारी दबोचे
विज्ञापन

- सख्ती का दावा साबित हो रहा खोखला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के किए जा रहे तमाम प्रयास एक बार फिर खोखले साबित हो गए। शनिवार को दियोरिया रेंज के जंगल में मछली का शिकार करने पहुंचे दो शिकारियों को वन कर्मियों ने धर दबोचा। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एक तरफ अधिकारी जंगल में अवैध आवाजाही रोकने के लिए सख्ती करने का दावा कर रहे हैं। वहीं टाइगर रिजर्व में लगातार शिकारियों की दस्तक सामने आ रही है। शनिवार को टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के जंगल में स्थित तालाब में दो संदिग्ध व्यक्ति मछली का शिकार करने पहुंच गए। इस बीच वनकर्मियों के साथ गश्त पर निकले रेंजर गंगा प्रसाद पांडे ने जंगल में आहट होने पर खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर में दोनों लोगों को मौके पर पकड़ लिया। उनके पास से जाल, गड़ासा और अन्य धारदार हथियार भी बरामद हुए। दियोरिया रेंज लाकर दोनो से पूछताछ की गई। मछली के शिकार करने की बात स्वीकार करते हुए पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम महेश पुत्र राधेश्याम और राम सरन पुत्र सेवा राम निवासी ग्राम पिपरिया बताया। रेंजर ने बताया कि अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed