फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 08 Oct 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
child_death
पीलीभीत। घर से निकले अजीतपुर पटपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय कांता प्रसाद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रात भर लापता रहने के बाद शनिवार सुबह उसका शव एक बाग में पड़ा मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करने पर गजरौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर पटपुरा निवासी कुंदनलाल खेती करते हैं। उनका पुत्र कांता प्रसाद शुक्रवार देर शाम गांव में चल रही रामायण में जाने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। देर रात तक युवक के घर न आने पर परिवारवालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह लापता कांता प्रसाद का शव गांव में एक प्राइवेट स्कूल के पास बाग में पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उसको लेकर जिला अस्पताल आए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ गजरौला नरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वाले हत्या की बात तो कह रहे हैं, लेकिन अभी किसी का नाम या कारण नहीं बताया है। कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीओ ने एसएचओ से जताई नाराजगी
संदिग्ध हालात में युवक की मौत के मामले को गजरौला एसएचओ नरेंद्र यादव ने कई घंटे बीतने के बाद भी सीओ सिटी को नहीं बताया। मीडिया के पूछने पर पहले सीओ पूरे मामले से अंजान दिखे। इसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने एसएचओ गजरौला से पूरे मसले की जानकारी की। उनको अवगत कराए जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कसा। उन्होंने समाधान दिवस के मौके पर थाना गजरौला पहुंचे एएसपी को भी प्रकरण की जानकारी देने के निर्देश एसएचओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed