{"_id":"594684044f1c1bc9388b4ba6","slug":"101497793540-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह की शिकायत पर पुलिस ने रूकवाई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल विवाह की शिकायत पर पुलिस ने रूकवाई शादी
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। बाल विवाह की सूचना देने पर बिलसंडा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी की फटकार के बाद पुलिस नगरिया तुलागिरी गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।
शाहजहांपुर के वंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शादी शनिवार को बिलसंडा इलाके के नगरिया तुलागिरी गांव निवासी एक लड़की से तय हुई थी। रविवार को दोनों परिवार गांव में शादी कार्यक्रम आयोजित करा रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि लड़की नाबालिग है। इसकी शिकायत करने पर बिलसंडा पुलिस ने अनसुना कर दिया। फिर इसकी शिकायत एसपी से की गई। एसपी देवरंजन वर्मा ने बिलसंडा पुलिस को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना पुलिस हरकत में आई और नगरिया तुलागिरी गांव पहुंचकर शादी को रुकवा दी। दोनों को पक्षों को लेकर पुलिस थाने आ गई। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि बाल विवाह की शिकायत पर पुलिस भेजकर शादी रुकवा दी गई है। दोनों के परिवार वालों को बताया गया है कि बाल विवाह कानूनी अपराध है और ऐसा करने पर कार्रवाई होगी। बिलसंडा पुलिस लड़की की उम्र को लेकर जांच कर रही है।