फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police raided the marriage home on the information of conversion in pilibhit

Pilibhit News: धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पुलिस ने बरातघर में मारा छापा, एक आरोपी को हिरासत में लिया

Wed, 15 Feb 2023 07:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2023 07:38 AM IST
सार

हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एक व्यक्ति को नामजद और उसके आठ दस अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बरात घर पर छापा मारा।

विज्ञापन
Police raided the marriage home on the information of conversion in pilibhit
धर्म परिवर्तन। सांकेतिक - फोटो : social media

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि एक बरातघर में दूसरे धर्म के कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग वहां से निकल लिए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


बीसलपुर के एक बरात घर में दूसरे धर्म के लोग अपनी बैठक कर रहे थे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये लोग हिंदू समाज के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और सुरेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने मारा छापा 

तहरीर में दियोरिया के एक व्यक्ति को नामजद और उसके आठ दस साथियों को अज्ञात बताया गया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने बरात घर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर अधिकांश लोग मौके से भाग गए। पुलिस के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी गए थे। पुलिस नामजद आरोपी को कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला संपर्क प्रमुख रिषभ पांडेय, नगराध्यक्ष अनूप मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष नागेंद्र राठौर, जिला प्रभारी प्रशांत त्रिवेदी, गौरक्षा प्रमुख विशाल भोजवान, सर्वेश कुमार और सुशील शर्मा आदि भी थाने पहुंच गए। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि जांच में तहरीर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed