फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: अनुशासन के नाम पर दो छात्राओं की चोटी काटी, कॉलेज में हंगामा

Fri, 20 Jan 2023 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अनुशासन के नाम पर दो छात्राओं की चोटी काट दी गई। कॉलेज में दो चोटी करके आने का नियम बनाया गया है। दोनों छात्राएं एक-एक चोटी में पहुंची थीं। हालांकि प्रधानाचार्य ने इस बात से इन्कार किया। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस जांच को पहुंची। शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन हंगामे के चलते शिक्षण कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। कक्षा 11 में पढ़ने वाली अपनी सहेली के साथ शुक्रवार को कॉलेज गईं थीं। दोनों जल्दबाजी में एक ही चोटी में चलीं गईं। प्रधानाचार्य ने सुबह लगभग 10 बजे दोनों छात्राओं के एक चोटी में देखा तो कारण पूछा। छात्राओं ने अपनी गलती मान ली और बताया कि जल्दबाजी में दूसरी चोटी नहीं कर सकीं। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन भी दिया। फिर भी प्रधानाचार्य छात्राओं के जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं। उन्होंने छात्राओं की चोटी कैंची से काट दीं। यहां तक कि कुछ शिक्षिकाओं ने भी चोटी नहीं काटने के लिए कहा।
विज्ञापन

दोनों छात्राओं ने उसी समय घर आकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन के अनुसार वे कॉलेज पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने उनसे कहा कि कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने के लिए चोटी काटी हैं। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि दोनों छात्राएं इससे पहले भी कई बार बिना चोटी किए कॉलेज आ चुकी हैं, उन्हें कई बार टोका गया और चेतावनी दी गई लेकिन उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के जवाब से अभिभावक संतुष्ट नहीं हुए। इस मामले को लेकर कॉलेज परिसर में काफी हंगामा किया। उनकी प्रधानाचार्य से नोकझोंक भी हुई। शिक्षिकाओं ने समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया।
दोपहर में अभिभावकों ने बीसलपुर कोतवाली में प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें दलित उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। इसके पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन शाम को दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया।

--
कॉलेज में दो चोटी करके यूनिफॉर्म में आने का नियम हैं। दोनों छात्राएं देर से कॉलेर्ज आइं थीं। इस वजह से उन्हें डांटा गया था। किसी भी छात्रा की चोटी नहीं काटी गई।
- अर्चना चौहान, प्रधानाचार्य, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज
--
कोतवाली में बाल काटने का मामला आया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। समझौता हो गया है।
- मनोज यादव, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed