फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने गई टीम ने भाई के घर को भी कर दिया सील

Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने गई टीम ने आरोपी के भाई का भी मकान सील कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गैंगस्टर के भाई ने डीएम से मकान को खुलवाने की मांग की है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा के रहने वाले गैंगस्टर जसवीर सिंह की करीब सात करोड़ की संपत्ति जब्त करने के आदेश डीएम ने दिए थे। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर ने थाना पुलिस के साथ गैंगस्टर की संपत्ति को सील दिया था। कार्रवाई को लेकर बुधवार को गैंगस्टर के भाई लखवीर सिंह पत्नी-बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए डीएम से शिकायत की । कहा गया है कि वह तीन भाई हैं। एक भाई पलविंदर सिंह कई साल से विदेश में रहता है। तीनों भाई अलग-अलग रहते हैं और काम करते हैं। जसवीर सिंह से उनका कोई लेना-देना नहीं है। आरोप है कि पुलिस ने उसका और विदेश में रह रहे उसके भाई पलविंदर सिंह का मकान भी सील कर दिया है। मकान सील हो जाने के कारण सभी लोग बाहर पड़े हुए हैं। उन्होंने सील किए गए मकान को खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा 90 दिनों का समय साक्ष्य पेश करने का दिया जाता है। इस बीच कोई साक्ष्य आता है तो जांच कर कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed