{"_id":"6366b025d40adf0e6535fe19","slug":"crime-pilibhit-news-bly50291271","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता में चौकी प्रभारी और हेड मोहर्रिर को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता में चौकी प्रभारी और हेड मोहर्रिर को निलंबित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी अजीत कुमार और बिलसंडा थाने में तैनात हेड मोहर्रिर नरेंद्र गिरि को एसपी दिनेश कुमार पी ने शनिवार को निलंबित कर दिया। चौकी प्रभारी पर अनुशासनहीता और हेडमोहर्रिर पर रिश्वत मांगने का आरोप है। इस संबंध में वीडियो भी वायरल हुआ था।
सुनगढ़ी थाने की असम हाईवे पर पूरनपुर गेट पुलिस चौकी है। इस पर दरोगा अजीत कुमार की तैनाती है। आरोप है कि दरोगा थाने के इंस्पेक्टर के आदेशों की आए दिन अवहेलना करते हैं। कई बार क्षेत्र के लोगों ने रिश्वत को लेकर शिकायत भी की। इंस्पेक्टर ने कई बार दरोगा को हिदायत दी। इसके बाद भी उसने कार्यप्रणाली नहीं बदली। मामले की रिपोर्ट इंस्पेक्टर ने एसपी को भेजी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार शाम दरोगा को निलंबित कर दिया।
इधर बिलसंडा थाने मे तैनात हेड मोहर्रिर ने एक एक्सीडेंट के मामले में रिश्वत मांगी थी। इस मामले की वीडिया वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने पर एसओ ने मामले की रिपोर्ट एसपी केे भेज दी। एसओ की रिपोर्ट पर एसपी ने हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया। दोनों मामलों की एसपी ने विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
--
इंस्पेक्टर के आदेशों की अवहेलना करने पर पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज और एक मामले में रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर हेड मोहर्रिर को निलंबित किया गया है।
- दिनेश कुमार पी, एसपी