{"_id":"63655e3663bb7867ff629958","slug":"crime-pilibhit-news-bly502812673","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला / पीलीभीत। माधोटांडा के गांव बांसखेड़ा निवासी राधेश्याम (26) की बृहस्पतिवार रात माधोटांडा रोड पर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। राधेश्याम अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़कर लौट रहा था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
वेदप्रकाश ने बताया कि उनका छोटा भाई राधेश्याम मजदूूरी करता है। बृहस्पतिवार को सुबह बहन कुसुमा देवी को उसकी ससुराल छोड़ने न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव दुबहा गया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गजरौला क्षेत्र के जंगल में रिछोला चौकी से आगे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना रिछोला पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के जेब से मिले कागज के आधार पर उसके परिवार से संपर्क किया। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और राधेश्याम को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
----
बस की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी घायल
गजरौला/पीलीभीत। असम हाईवे पर कुथिया मोड़ के पास शुक्रवार शाम को रोडवेज बस की चपेट में आने से महेश कुमार (35) मौत हो गई। जबकि उसका साथी सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र के गांव मड़ैला कला निवासी तेजपाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उसका भाई महेश कुमार गांव के ही सुशील कुमार के साथ शहर आया था। शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहा था। असम हाईवे पर बिठौरा कलां से आगे गांव कुथिया मोड़ के पास पूरनपुर की ओर से आ रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर सुशील के परिवार वाले उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक ने सड़क पर आए सांड़ को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक बाइक आ गई, इससे हादसा हो गया। हादसे में सांड़ भी घायल हो गया। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया।