{"_id":"63655e39bf70ad65f36f1922","slug":"crime-pilibhit-news-bly502812436","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में आढ़ती के बैग से निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में आढ़ती के बैग से निकाले 50 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/पीलीभीत। आढ़ती मोहम्मद कमर शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक में 50-50 हजार की दो गड्डी बैग में रखकर जमा करने गए थे। बैंक परिसर में बैठकर वह फार्म भरने लगे। इसी दौरान एक उच्चका उनके बैग की चेन खोलकर एक गड्डी लेकर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद कमर ने बताया उनकी मंडी परिसर में सब्जी की आढ़त है। स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे वह एक बैंग में 50-50 हजार की दो गड्डी रखकर बैंक में जमा करने गए। बैग पीठ पर टंगा था। वह बैंक के काउंटर पर रुपये जमा करने वाला फार्म भरने लगे। जब रुपये जमा करने के लिए बैग की चेन खोली तो नोटों की एक गड्डी नदारद थी। उन्हें लगा की एक गड्डी आढ़त पर रह गई होगी। इस पर वह बैंक से निकलकर आढ़त पर पहुंचे, वहां भी गड्डी नहीं थी। बैंक आकर उन्होंने डेढ़ बजे बैंक के शाखा प्रबंधक मोहित कुमार को जानकारी दी। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि एक उचक्के ने चेन खोलकर बैग से 50 हजार की गड्डी निकाल ली। सीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।