{"_id":"635d7439fc3aba518f3652bd","slug":"crime-pilibhit-news-bly50220850","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर महिला से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर महिला से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। घर में घुसकर अभद्रता करने पर महिला ने बीसलपुर कोतवाली के दरोगा की शिकायत एएसपी से की है। वहीं पुलिस पारिवारिक विवाद में जांच करने के लिए घर जाने की बात कह रही है।
बीसलपुर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने एएसपी को दिए शिकायत पत्र में कहा कि गांव निवासी दो लोगों ने छह सितंबर को उसके पोते के साथ मारपीट की थी। शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। इससे आरोपी रंजिश मानने लगे। फोन पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 28 अक्तूबर को वह घर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान बीसलपुर में तैनात दरोगा विपिन कुमार राठी, सिपाही अंकित कुमार और मोनू घर में घुस आए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि घर के अंदर पुत्रवधू नहा रही है। इसके बाद भी पुलिस कमियों ने अभद्रता शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। आरोप है कि दरोगा ने मामले की अफसरों से शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। पूरे मामले का एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आपस में परिवार वालों का झगड़ा है। झगड़े की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करने गई थी। कोई अभद्रता नहीं की गई। फिर भी सीओ बीसलपुर को मामले की जांच दी गई है।