फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

एक ही रात में पुलिस को मिल गए तीनों हमलावर, जेल गए

Sun, 30 Oct 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
नामजद तीन आरोपी गिरफ्तार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। रामलीला मेले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट और शुक्रवार को युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालात को देखते हुए कस्बे में पुलिस फोर्स अभी तैनात है।
विज्ञापन

रामलीला मेले में बृहस्पतिवार रात को छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने रात में घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने दो आरोपियों को रात में पकड़कर छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने युवती के भाई की ओर से मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी नीलेश पांडेय, वीके पांडेय, सनी गोस्वामी और उनके साथियों पर एससीएसटी व जान से मारने की नीयत से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार सुबह ही मोहल्ला कायस्थान निवासी विक्रम वाल्मीकि, निहाल वाल्मीकि आदि किसी किसी काम से मोहल्ला साहूकारा लाइनपार गए थे। आरोप है कि आरोपी नीलेश पांडेय, वीके पांडेय, सनी गोस्वामी ने अपने कुछ साथियों के साथ इन लोगों की पिटाई कर दी। भीड़ एकत्र होने पर नीलेश और उसके पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। पिटाई के बाद निहाल को सड़क पर गिराकर पैर में गोली मारी गई। फायरिंग के दौरान मोहल्ला का शेखर राजपूत भी छर्रे लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने निहाल के भाई अरुण वाल्मीकि की ओर से नीलेश पांडेय, वीके पांडेय, सनी गोस्वामी और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस नीलेश से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम आई कप्तान की सख्ती
बृहस्पतिवार को रामलीला मेले में कई बार मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार सुबह फायरिंग होने पर मामला तूल पकड़ गया। बवाल होने के बाद भी थाना पुलिस अधिकारियों को सटीक सूचना नहीं दे रही थी। पता चलने पर कप्तान दिनेश पी ने पुलिस कर्मियों को जमकर हड़काया। इंस्पेक्टर से लेकर चौकी इंचार्ज तक की जांच के आदेश दे दिए। मुख्यालय से एएसपी को भेजा, साथ ही पुलिसकर्मियों को कस्बे में तैनात कर दिया। इतना ही नहीं थाना पुलिस को हिदायत दी गई थी कि रात में ही आरोपियों को किसी भी सूरत में गिरफ्तार कर लें। नतीजा यह हुआ कि सुबह तक सारे आरोपी पुलिस की हिरासत में थे।

विधायक की पैरवी पर एसडीएम ने 10 नवंबर तक बढ़ाया मेला
पूरनपुर। रामलीला मेले का समापन 23 अक्तूबर को रावण वध और राजगद्दी शोभायात्रा के साथ हो गया था, पर यहां मेला जारी रहा। बृहस्पतिवार की रात को बवाल के बाद शुक्रवार शाम को पुलिस ने रामलीला मेले में खेल तमाशों को बंद करा दिया। इसके विरोध में खेल तमाशे वाले और दुकानदार शनिवार को विधायक बाबूराम पासवान से मिले। विधायक ने बारिश की वजह से दुकानदारों और खेल तमाशे वालों को पूरा समय न मिलने का तर्क देकर एसडीएम से रामलीला मेले में दुकानों और खेल तमाशों के लगने की समय सीमा बढ़ाने को कहा। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि विधायक की पैरवी पर रामलीला मेला 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed