फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पूरनपुर में फायरिंग, युवक को गोली मारी, राहगीर भी घायल

Sat, 29 Oct 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में घटना स्थल का निरीक्षण करते एएसपी व सीओ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर (पीलीभीत)। रामलीला मेले में बृहस्पतिवार रात को छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का मामला पुलिस की लापरवाही से इस कदर बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने शुक्रवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी नीलेश पांडेय ने मोहल्ला कायस्थान निवासी निहाल वाल्मीकि के पैर में गोली मार दी। एक अन्य राहगीर भी छर्रे लगने से घायल हो गया। हालात इतने बिगड़े कि एसपी को एएसपी को मुख्यालय से पूरनपुर भेजना पड़ा। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। हमलावर नीलेश पांडेय व उसके साथियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक रात में छेड़छाड़ का दूसरा सुबह फायरिंग कर जानलेवा हमले का। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी अरूण वाल्मीकि ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को नीलेश पांडेय, सनी पांडेय, वीके पांडेय समेत चार-पांच लोगों ने एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर लड़की के भाई को दौड़ा दौड़ाकर मेले में पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को सुबह मोहल्ले का विक्रम वाल्मीकि, उसका भाई निहाल आदि किसी काम से मोहल्ला साहूकारा लाइनपार गए थे। नीलेश, सनी आदि ने उक्त लोगों को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। भीड़ एकत्र हुई तो नीलेश और उसके पक्ष के लोगों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। दिन में 11 बजे एकाएक हुई फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। हमलावरों ने निहाल पर ईंट पत्थर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया। आरोप है कि तब नीलेश ने उसे गोली मार दी, जो उसके दाहिने पैर में घुटने से नीचे लगी। इसी दौरान मोहल्ले का शेखर राजपूत बाल कटाकर घर लौट रहा था। छर्रे लगने से वह भी घायल हो गया। बाद में हमलावरों ने चार-पांच फायर और किए, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर आई। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद सीएचसी और कोतवाली में एकत्र हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने घटना के लिए पूरनपुर पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को पकड़ने के बाद दो आरोपियों को छोड़ दिया। जिस कारण सुबह यह घटना हुई। लोगों ने बताया कि हमलावर नीलेश पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि रात में छेड़छाड़ व मारपीट की तहरीर आई थी। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। इसलिए दोनों को सुबह बुलाया था। सुबह रिपोर्ट दर्ज की जा रही थी तभी कुछ लोग आरोपियों के दरवाजे पर जा धमके। तब आरोपी ने फायरिंग कर दी। इधर आरोपी नीलेश ने वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया है।
----
पूरनपुर पुलिस अफसरों को करती रही गुमराह
पूरनपुर । नगर में रामलीला तो खत्म हो गई है लेकिन मेले में अब भी दुकानें लगी हैं। बृहस्पतिवार को यहां छेड़छाड़ के विवाद के बाद छह बार मारपीट हुई। मामला पूरनपुर कोतवाली तक गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अफसरों को गुमराह किया जाता रहा। सुबह फायरिंग की घटना का पता चलने पर एसपी ने एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को पूरनपुर भेजा तब स्थिति संभली।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर पुलिस बृहस्पतिवार रात में ही कार्रवाई कर देती और हमलावरों को गिरफ्तार कर लेती तो यह घटना नहीं होती। पुलिस इस कदर बेपरवाह रही कि अधिकारियों तक को ठीक से घटना नहीं बताई गई। महज मारपीट का मामला बताया जाता रहा। सुबह फायरिंग की घटना के बाद एसपी ने जब जानकारी हुई तो पता चला कि मामला दो गुटों के बीच का है। तनाव फैला हुआ है। एसपी ने एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को तत्काल पूरनपुर भेजा। घायल पक्ष की तरफ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद उसकी तलाश में दबिश गई। तक जाकर दूसरा पक्ष शांत हुआ।

--
रात में छेड़छाड़ व मारपीट हुई थी। इस मामले में सुबह रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तारी होगी।
- डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed