फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

खटीमा जंगल मार्ग पर दिनदहाड़े किसान से साढ़े तीन लाख की लूट

Sat, 29 Oct 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। माधोटांडा-खटीमा जंगल मार्ग पर उत्तराखंड सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को दिन में करीब 11:30 बजे धान की फसल बेचकर लौट रहे किसान से कार सवार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। किसान ने जंगल से बाहर आकर माधोटांडा पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल उत्तराखंड की सीमा में होने के कारण तहरीर ऊधमसिंह नगर की झनकइया चौकी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव न्यूरिया मल्लपुर निवासी शमशाद ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान की फसल बेचने के लिए खटीमा गया था। यहां करीब 10 बजे फसल की बिक्री हो गई। एक ट्रॉली से धान उतर गया। इसके बाद शमशाद फसल बिक्री का करीब साढ़े तीन लाख रुपये थैले में रखकर घर लौट रहा था। झनकइया पुल के निकट पहुंचने पर उसने होटल पर खाना खाया। इसके बाद घर के लिए आगे बढ़ गया। माधोटांडा पूरनपुर मार्ग पर जंगल क्षेत्र में पहुंचते ही उत्तराखंड की सीमा क्षेत्र में खटीमा की ओर से आए कार सवार बदमाशों ओवरटेक करके ट्रैक्टर रुकवा लिया, कार में एक महिला भी थी। कार से दो व्यक्ति बाहर निकले और उसके पास आकर धमकाने लगे। बाद में रुपयों से भरा थैला जबरन छीनकर भाग गए। शमशाद ने जंगल से बाहर आकर पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के झनकइया चौकी पर जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed