फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

शिकायत करने पर घर में घुसकर परिवार को पीटकर किया लहूलुहान

Thu, 27 Oct 2022 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। मारपीट की पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर पिता, पुत्र और अन्य परिजनों की पिटाई कर धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के एक गांव में 26 अक्तूबर की है। पीड़ित ने बताया कि इससे एक दिन पहले आरोपियों ने उसके खेत की मेड़ काट दी। विरोध पर उसकी पिटाई की। बमुश्किल आरोपियों के चंगुल से छूटकर उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। इससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने 26 अक्तूबर को उसके घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर अन्य परिवार वालों की पिटाई की और धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गांव के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों को तलाश किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस अगर पहले ही कार्रवाई करती तो हमलावरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed