फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

उधार के रुपये मांगने पर सिपाही का चढ़ा पारा, सेल्समैन की पिटाई

Sun, 23 Oct 2022 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर / पीलीभीत। बकाया राशि मांगने पर रविवार को एक सिपाही आग बबूला हो गया। बीयर की दुकान के सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। मौजूद लोगों ने किसी तरह सेल्समैन को बचाया। सेल्समैन ने सिपाही पर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब यह वीडियो अफसरों ने देखा, तो खलबली मच गई ।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका में बीयर की दुकान है। जिस पर सेल्समैन सूरजपाल काम करते हैं। सूरजपाल ने बताया कि खनंका चौकी पर तैनात एक सिपाही पर पिछले चार माह से बीयर के रुपये बकाया हैं। रविवार को वह सादा कपड़ों में आया और मुफ्त में बीयर मांगने लगा। इस पर उसने बकाया राशि मांगी तो वह खाकी का रौब दिखाते हुए उसे हड़काने लगा। इसके बाद उसने सेल्समैन की पिटाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। मामला शांत करने के बजाय वह भी सेल्समैन को कानून का ज्ञान देकर जेल भेजने की धमकी देने लगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एक वीडियो में सेल्समैन कह रहा है कि अगर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आत्महत्या कर लेगा। सीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed