फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

तहेरे भाई ने दोस्त की मदद से की थी अभिषेक की हत्या

Sat, 22 Oct 2022 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
हत्यारोपी पिता-पुत्र। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अभिषेक की हत्या उसके सगे तहेरे भाई बरेली निवासी सोनू ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सोनू के पिता व अभिषेक के ताऊ शिवशंकर को भी गिरफ्तार किया है। शिवशंकर, उसके पुत्र सोनू को जेल भेज दिया गया है जबकि नाबालिग दोस्त को बरेली स्थित बाल सुधारगृह भेजा गया है। पुलिस शिवशंकर के दामाद की भी तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिवशंकर व उसका लड़का अभिषेक की दुकान हड़पना चाहते थे। इसी विवाद के चलते हत्या की गई।
विज्ञापन

जहानाबाद के शाही गांव निवासी अभिषेक 11वीं का छात्र था। उसके पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। घर में वह सबसे बड़ा था। अभिषेक साइकिल मिस्त्री भी था, बाजार में उसकी दुकान थी। पिता की मौत के बाद ताऊ शिवशंकर व उसका लड़का सोनू दुकान को हड़पना चाहते थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में दो माह पहले विवाद भी हुआ था। बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में अभिषेक की लाश मिलने के बाद मां बसंती देवी ने जेठ शिवशंकर, जेठ के पुत्र सोनू, दामाद बरेली के थाना देवरनिया के गांव राठ निवासी सुनील और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शिवशंकर को पकड़ लिया। इसके बाद शुक्रवार को ललौरीखेड़ा के पास से सोनू और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पहले तो दोनों ने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने थोड़ी सख्ती की तो सोनू ने बताया कि दो माह पहले उसका अभिषेक से दुकान को लेकर विवाद हो गया था। इस पर घर छोड़कर वह बहनोई सुनील के यहां चला गया था। बहनोई की बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर मैकेनिक का काम करने लगा। वहीं उसने साथ में काम करने वाले दोस्त के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार 19 अक्तूबर को वह अपने दोस्त के साथ खमरिया पुल पहुंचा। इसके बाद वह घटनास्थल से कुछ पहले जाकर छिप गया और अभिषेक को बहाने से बुलाने के लिए दोस्त को भेज दिया। दोस्त ने खमरिया पुल के पास बाइक खराब होने का बहाना बनाया और अभिषेक को साथ ले आया। खमरिया पुल पर आते ही दोनों लोग अभिषेक को गन्ने के खेत में खींचकर ले गए। यहां उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पेचकस से भी कई वार किए। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू, पेचकस बरामद कर लिया है। अभिषेक का मोबाइल भी मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो माह पहले ही रच ली गई थी हत्या की साजिश
अभिषेक के पिता ने बरेली हाईवे के खमरिया पुल के पास कस्बे में दुकान ली थी। यहां वह मोटरसाइकिल व साइकिल मरम्मत का काम किया करते थे। दुकान भी अच्छी चलती थी। दो साल पहले पिता की मौत के बाद अभिषेक ने काम संभाल लिया। दुकान का विवाद होने पर दो माह पहले सोनू अपने बहनोई के यहां चला गया और कस्बे में लापता होने की अफवाह उड़ा दी। जबकि दूसरी तरफ उसने अभिषेक की हत्या की योजना तैयार की। बृहस्पतिवार को अभिषेक की हत्या के बाद जब उसकी मां ने अभिषेक के तहेरे भाई पर आरोप लगाया तो बताया गया कि वह तो दो महीने से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed