{"_id":"633f1e4fdca96d07777f5df7","slug":"crime-pilibhit-news-bly4999874140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामकरण संस्कार कार्यक्रम में हुआ अश्लील डांस, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामकरण संस्कार कार्यक्रम में हुआ अश्लील डांस, रिपोर्ट दर्ज
सार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आयोजक छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यापुर में दो दिवसीय धार्मिक मेले में नर्तकियों ने अश्लील डांस किया था। जबकि 23 अगस्त को पूरनपुर के गांव धर्मापुर में जन्माष्टमी मेले में बार बालाओं ने अश्लील डांस किया था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरखेड़ा (पीलीभीत)। गांव पिपरिया मंडन में बुधवार रात छोटे लाल के घर हुए नामकरण संस्कार कार्यक्रम में बार बालाओं ने अश्लील डांस किया। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने छोटे लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव पिपरिया मंडन निवासी छोटेलाल के घर बुधवार को उनके पुत्र का नामकरण संस्कार कार्यक्रम था। दिन में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात को बार बालाओं को बुलाया गया। आरोप है कि रात में डीजे की धुनों पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गानों पर बार बालाओं ने नृत्य किया। इस पर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने डांस की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आयोजक छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
000
पहले भी अश्लील डांस पर हो चुकी हैं कार्रवाई
पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यापुर में दो दिवसीय धार्मिक मेले में नर्तकियों ने अश्लील डांस किया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 24 अगस्त को मेला आयोजक समेत चार नामजद और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि 27 अगस्त को इसी थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर में नामकरण संस्कार में जमकर डांस हुआ। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि 23 अगस्त को पूरनपुर के गांव धर्मापुर में जन्माष्टमी मेले में बार बालाओं ने अश्लील डांस किया था। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कहकर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
000
हल्का दरोगा और बीट सिपाही नहीं लेते संज्ञान
हल्का दरोगा और बीट सिपाही की तैनाती के बाद भी पुलिस को तब अश्लील डांस की जानकारी होती है। जब पूरी रात डांस हो जाता है और अगले दिन डांस का वीडियो वायरल होता है। ऐसे में दरोगा और बीट सिपाही कितनी सजगता से ड्यूटी करते हैं इस पर भी सवालिया निशान लग रहा है।