{"_id":"633dd0eb23ad4f4fa24327e5","slug":"crime-pilibhit-news-bly499880526","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: निकाह का वादा कर महिला से छह साल तक किया दुष्कर्म, इस दौरान पीड़िता ने जना बच्चा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: निकाह का वादा कर महिला से छह साल तक किया दुष्कर्म, इस दौरान पीड़िता ने जना बच्चा, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Oct 2022 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:16 AM IST
सार
महिला दूसरे जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि आरोपी अजमत उसे छह साल पहले अपने घर में घरेलू काम करने को लाया था। बाद में शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में एक युवक ने दूसरे समुदाय की महिला को घरेलू काम कराने के बहाने अपने घर पर रखा और शादी का झांसा देकर छह साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने एक पुत्र को भी जन्म दिया। महिला ने जब निकाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने अजमत अली और उसके चार सहयोगियों पर रिपोर्ट दर्ज कर अजमत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
महिला दूसरे जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि अजमत उसे छह साल पहले अपने घर में घरेलू काम करने को लाया था। बाद में शादी का झांसा दिया। इस दौरान कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने निकाह की बात की तो वह हर बार टालता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान महिला ने एक पुत्र को भी जन्म दिया। मंगलवार को निकाह करने की जिद पर उसने अपने सहयोगियों के साथ महिला को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की ओर से अजमत अली, नसरीन, बेवी, चांद, मुन्ना पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अजमत को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन